22-11-2022 “अव्यक्त-बापदादा” मधुबन प्रात: मुरली : “पुरुषार्थ कर सर्वगुण सम्पन्न बनना है दैवीगुण धारण करने हैं”

शिव भगवानुवाच : “मीठे बच्चे – पुरुषार्थ कर सर्वगुण सम्पन्न बनना है दैवीगुण धारण करने हैं, देखना है मेरे में अब तक क्या-क्या अवगुण हैं, हम आत्म-अभिमानी कहाँ तक बने हैं”

प्रश्नः– सर्विसएबुल बच्चों की बुद्धि में अब कौन सी तात लगी रहनी चाहिए?

उत्तर:- मनुष्यों को देवता कैसे बनायें, कैसे सबको लक्ष्मीनारायण, रामसीता की बायोग्राफी सुनायेंयह तात बच्चों में लगी रहनी चाहिए। लक्ष्मीनारायण के मन्दिर में बहुरूपी बन, वेष बदलकर टिपटॉप होकर जाना चाहिए। उनके पुजारियों से वा ट्रस्टियों से अलग समय लेकर मिलना चाहिए। फिर युक्ति से पूछना है कि आपने यह जो मन्दिर बनाया है, इनकी जीवन कहानी क्या है? युक्ति से बात करते, उन्हें परिचय देना है।

गीत:- हमारे तीर्थ न्यारे हैं….. !”, अन्य गीत सुनने के लिए सेलेक्ट करे > “PARAMATMA LOVE SONGS”.

Shiv God Supreem, परमपिता परमात्मा शिव
Shiv God Supreem, परमपिता परमात्मा शिव

-: ज्ञान के सागर और पतितपावन निराकार शिव भगवानुवाच :-

अपने रथ प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा सर्व ब्राह्मण कुल भूषण ब्रह्मा मुख वंशावली ब्रह्माकुमार कुमारियों प्रति – “मुरली( यह अपने सब बच्चों के लिए “स्वयं भगवान द्वारा अपने हाथो से लिखे पत्र हैं।”)

ओम् शान्ति

शिव भगवानुवाच : गीत का अर्थ बहुत बारी समझाया है। हम अभी यात्रा कर रहे हैं। वापिस अपने स्वीट होम जाने की। हम अभी 84 जन्म पूरे कर वापिस जा रहे हैं। यह कौन कहते हैं? ब्रह्मा मुख वंशावली ब्राह्मण। तुम कर्मयोगी तो हो ही। धन्धाधोरी आदि यह भी कर्म है। नींद भी कर्म है। कर्म तो करना ही है। तुम जब इस यात्रा पर बाप की याद में रहेंगे तो तुम देवता जैसा बन जायेंगे। मनमनाभव का अर्थ भी यह है, मामेकम् याद करो तो तुम मनुष्य से देवता बन जायेंगे।

देवतायें भी भारत के मनुष्य ही थे। सिर्फ उन्हों के चित्र दिखाये जाते हैं कि ऐसे होकर गये हैं। भारत में लक्ष्मीनारायण होकर गये हैं। भारत में बहुत मन्दिर बनाते हैं। ऐसे और कोई राजायें आदि नहीं हैं, जिनके मन्दिर बने हैं और मनुष्य बैठ उन्हों की महिमा गाते हैं। लक्ष्मीनारायण, राधेकृष्ण, रामसीता सबकी महिमा गाते हैं। सबसे जास्ती महिमा है लक्ष्मीनारायण की, वो 16 कला सम्पूर्ण, वह 14 कला वाले। यह बातें तुम अभी समझते हो और तुम फिर से ऐसे बन रहे हो। उन्हों को भी कोई ने जरूर ऐसा बनाया होगा।

बाप ने ही संगम पर कर्मअकर्मविकर्म की गति को समझाए देवता बनाया है। भारतवासी देवताओं की महिमा गाते हैंआप सर्वगुण सम्पन्न…… अपने को देवता नहीं समझते। भारत के महाराजा महारानी होकर गये हैं। उन्हों में दैवीगुण थे इसलिए उन्हों को देवता कहा जाता है। थे मनुष्य ही। क्राइस्ट, बुद्ध आदि भी मनुष्य थे। मनुष्यों की ही यह दुनिया है।

लक्ष्मीनारायण का मन्दिर भी मनुष्य बनाते हैं। लाखों रूपया खर्च कर मन्दिर बनाते हैं। परन्तु यह नहीं जानते तो उन्हों को यह राजाई कैसे मिली? ऐसे गुणवान वह कैसे बनें? हम अपने को पापी, नीच क्यों कहते हैं? यह तो बहुत फ़र्क हो जाता है। सब एक ही देश भारत के रहने वाले, वह भी मनुष्य, हम भी मनुष्य। परन्तु उन्हों की सीरत देवताओं जैसी है और इस दुनिया के मनुष्यों की सीरत असुरों जैसी है। यह भी आदत पड़ गई है।

84 जन्मों कि सीढ़ी , Ladder of 84 Human Births
84 जन्मों कि सीढ़ी , Ladder of 84 Human Births

मन्दिरों में जाकर महिमा गाते हैं। हैं वह भी मनुष्य परन्तु उनमें दैवीगुण, हमारे में आसुरी गुण। गोया हम असुर हैं वह देवता हैं। कहते हैं असुर और देवताओं की लड़ाई लगी। अब देवतायें हैं स्वर्ग में, असुर हैं नर्क में, देवतायें यहाँ कैसे आये जो लड़ाई लगी। नाम है देवता, वह लड़ाई कैसे करेंगे? देवताओं के राज्य में असुरों का नाम निशान नहीं। असुरों का युगकलियुग पुरानी पृथ्वी, देवताओं का युगसतयुग नई पृथ्वी, फिर दोनों की युद्ध कैसे होगी? देवताओं को युद्ध करने की दरकार नहीं। वह तो वहाँ राज्य करते हैं। बात बहुत सहज है समझने और समझाने की।

हम त्रिमूर्ति भी दिखाते हैं। लक्ष्मीनारायण को शिवबाबा ने ब्रह्मा द्वारा यह राज्य दिया, परन्तु मनुष्य समझते नहीं। जो भगवान आकर समझाते हैं कि मनुष्य से देवता बनना है। दैवीगुण धारण करो तो भी समझते नहीं। जैसे बाप ने लक्ष्मीनारायण को ऐसा बनाया, वह अब तुमको भी बना रहे हैं। तो पुरुषार्थ कर सर्वगुण सम्पन्न बनना चाहिए। देखना चाहिए मेरे में क्या अवगुण हैं। देह-अभिमान बहुत है।

देवतायें आत्मअभिमानी थे वहाँ यह जानते हैं कि हम आत्मा एक शरीर छोड़ दूसरा लेंगी। वहाँ अकाले मृत्यु नहीं होता, बीमार नहीं होते। सम्पूर्ण थे, यथा राजा तथा प्रजा …. इसलिए नाम ही स्वर्ग था। यहाँ है नर्क। किसको कहो तुम नर्कवासी हो तो बिगड़ पड़ते हैं। तुम समझा सकते हो जब भारत स्वर्ग था तो लक्ष्मीनारायण का राज्य था। यह नर्क है, तो उन्हों का राज्य ही नहीं। देवतायें जो पूज्य थे वही पुजारी बनें। सतोप्रधान से तमोप्रधान हर चीज़ को बनना है। ऐसी कोई वस्तु नहीं जो नई से पुरानी न हो।

तुम वेष बदलकर भी जा सकते हो। लक्ष्मीनारायण के मन्दिर में बहुत मेला लगता है। तुमको यह तात लगनी चाहिए कि मनुष्यों को यह बतायें कि उन्हों को बाप ने यह राज्यभाग्य कैसे दिया। अब तो कोई अपने को देवता नहीं कहलाता, सब हिन्दू हैं। हिन्दू कोई धर्म नहीं। हिन्दू धर्म किसने स्थापन किया?

Paradice Ruler- Laxmi-Narayan, मधुबन - स्वर्ग महाराजा- लक्ष्मी-नारायण
Paradice Ruler- Laxmi-Narayan, मधुबन – स्वर्ग महाराजा- लक्ष्मी-नारायण

कान्फ्रेन्स में लक्ष्मीनारायण का चित्र भी ले जाना पड़े। यह फर्स्टक्लास चित्र है। बम्बई में लक्ष्मीनारायण का मन्दिर फर्स्टक्लास बना हुआ है। बड़े रमणीक चित्र हैं। फर्स्टक्लास कारीगर होते हैं तो चित्र भी फर्स्टक्लास बनाते हैं। लक्ष्मीनारायण की झांकी दिखलाकर उन्हों को समझाना है कि यह कौन हैं, इन्होंने कैसे यह पद पाया? इन्होंने पूरे 84 जन्म लिए हैं। अभी फिर से यह राजयोग सीख रहे हैंभविष्य में देवता बनने के लिए। मूल बात अच्छी तरह समझानी है। बच्चे समझते हैं – प्रदर्शनी पर हमने बहुत अच्छा समझाया। परन्तु बहुत अच्छा तो आगे चलकर समझाना है। अभी तो पुरुषार्थ अनुसार समझाया। सुनते बहुत हैं, एक कान से सुन दूसरे से निकाल देते हैं।

बाबा घड़ीघड़ी कहते हैं, पहलेपहले बाप का परिचय दो। बाप ने स्वर्ग बनाया था। यह लक्ष्मीनारायण के चित्र खड़े हैं। हम यह बनने का पुरुषार्थ कर रहे हैं। प्रजापिता ब्रह्मा है शिवबाबा का बच्चा। ब्रह्मा को भगवान नहीं कहेंगे, वह रचना है। इन देवीदेवताओं को राज्यभाग्य हेविनली गॉड फादर ने दियाब्रह्मा द्वारा। अभी शिवबाबा ब्रह्मा द्वारा राज्य स्थापन कर रहे हैं।

हम कहते शिव भगवानुवाचब्रह्मा द्वारा। वह हमको पढ़ाने वाला है। इस पर ज़ोर देना हैभभके से। ढेर बी.के. हैं। तो नशे से कहना चाहिए कि मैं बी.के. शिवबाबा का पोत्रा हूँ। शिवबाबा से हमको वर्सा मिल रहा है, ब्रह्मा द्वारा हमको राजयोग सिखला रहे हैं। हमको एडाप्ट किया है। शिवबाबा तुम्हारा भी दादा है। प्रजापिता ब्रह्मा के तुम भी बच्चे हो। सिर्फ हम जानते हैं और वर्सा ले रहे हैं। तुम नहीं जानते हो, हम तुमको परिचय देते हैं। परन्तु किसके भाग्य में नहीं है तो समझते नहीं। निश्चय नहीं करते कि हम बी.के. हैं।

शिवबाबा ब्रह्मा द्वारा राजयोग सिखलाते हैं। हमको भी देवता बनाते हैं। शिव जयन्ती मनाते हैं। यह भारत परमपिता परमात्मा का बर्थ प्लेस है। बहुत फ़खुर से बोलना चाहिए। सर्व का सद्गति दाता एक बाप है, भारत उनका बर्थ प्लेस है। अब बाप फिर आया हुआ है। जयन्ती मनाते हैं परन्तु वह कब और किसके तन में आता है, यह नहीं जानते। जरूर ब्रह्मा के तन में आयेंगे। नहीं तो राज्य भाग्य कैसे दें, राजयोग कैसे सिखलाये? ऐसे क्लीयर कर समझाना है। तुम भी बाप से राज्यभाग्य लो। महाभारत लड़ाई सामने खड़ी है। अब बाप से अपनी भक्ति का फल लो, हम आपको राय दे रहे हैं। आते बहुत हैं। शक्ल मनुष्य जैसी है परन्तु सीरत बन्दर जैसी है।

BK Brahma Baba and Shiv Baba, ब.क. ब्रह्मा बाबा (बाप) और शिव बाबा (दादा)
BK Brahma Baba and Shiv Baba, ब.क. ब्रह्मा बाबा (बाप) और शिव बाबा (दादा)

तुम समझाओ कि हम श्रीमत पर चलते हैंइस यज्ञ में विघ्न पड़ेंगे। विष के कारण अबलाओं पर अत्याचार होते हैं। ब्रह्माकुमारियों की निंदा इसीलिए होती है क्योंकि विष (विकार) छुड़ाती हैं। इस पर मारामारी होती है। बाप ने कहा है काम महाशत्रु है। इस समय सब धर्म भ्रष्ट, कर्म भ्रष्ट हैं, सब नर्कवासी हैं। बाप आकर स्वर्ग वासी बनाते हैं। अब पुरुषार्थ कर बाप से वर्सा लेना है। परमपिता परमात्मा पढ़ा रहे हैं। ब्रह्मा द्वारा भक्ति का फल दे रहे हैं। ऐसा निश्चय हो जाए तो फौरन भागें। परन्तु विरला कोई भागता है।

तुमको चित्र बहुत अच्छे बनाने चाहिए। इनके साथ त्रिमूर्ति, झाड़ का भी कनेक्शन है। कई बच्चे बहुत अच्छी सर्विस करते हैं, दूसरे फिर डिससर्विस भी करते हैं। बाप जानते हैं यह सब कुछ होना ही है। नौकर चाकर आदि सब चाहिए। अगर ब्राह्मण बनना है तो श्रीमत पर चलो। किसको दु:ख मत दो। बाप का परिचय सबको देते रहो।

बाप कहते हैं मैं कल्पकल्प के संगमयुग पर भारत में ही आता हूँ। सर्व की सद्गति करता हूँ। मेरे पास तो सबको आना पड़े। तुम जानते हो सबका लिबरेटर और गाइड यहाँ भारत में ही जन्म लेते हैं। बाप को नाम रूप से न्यारा और सर्वव्यापी कह दिया है। भारतवासियों ने ही ग्लानी कर दी है। उनका ही बेड़ा गर्क होता है।

धर्म भ्रष्ट, कर्म भ्रष्ट हो अपने को हिन्दू कहला रहे हैं। बाप सम्मुख कहते हैंतुमने कितनी धर्म ग्लानी की है। मेरी भी ग्लानी की है। तुम ही पवित्र देवी देवता थे। अब अपवित्र बन पड़े हो। यही देवीदेवता भारत के मालिक थे और भारत स्वर्ग था। यह तो सब कहते हैं अभी कलियुग है फिर जरूर चक्र रिपीट होना है। बाप कहते हैं मैं कल्पकल्प दुनिया को नया बनाता हूँ। तुम लक्ष्मी-नारायण के मन्दिर में जाकर ट्रस्टी से मिल सकते हो।

Sangam Yug Avinashi Gyan Yagna, संगम युग अविनाशी ज्ञान यग
Sangam Yug Avinashi Gyan Yagna, संगम युग अविनाशी ज्ञान यग

आजकल माताओं का मान कम है क्योंकि भीख मांगने वाली बहुत निकली हैं। तुम राखी बांधने जाती हो तो वह समझेंगेभीख माँगने आई हैं। कह देंगे फुर्सत नहीं है, भगाने की कोशिश करेंगे। सफेद वस्त्रधारी भी बहुत निकले हैं इसलिए बाबा समझाते हैंबहुरूपी बनो, टिपटॉप होकर जाओ। मोटर में चढ़कर जाओ।

युक्ति से बात करो। हमने सुना है आपने लक्ष्मीनारायण का मन्दिर बनाया है, हम आपका दर्शन करने आये हैं। भला आपको मालूम हैयही स्वर्ग के महाराजा महारानी थे। हमको मन्दिर बहुत अच्छा लगा तब हमारी दिल हुई बनाने वाले का दर्शन करें। आप जरूर उनकी जीवन कहानी जानते होंगे, हमको भी थोड़ा परिचय दो। ऐसे पूछकर फिर उन्हें यथार्थ बात सुनानी चाहिए।

संन्यासियों आदि को भी तुमसे ही मुक्ति का रास्ता मिलना है, उन्हें भी समझाओ। तुम्हारे बिगर तो उन्हों का भी कल्याण होना नहीं है। तो इतना ज्ञान का नशा होना चाहिए। सर्विस पर होगा तो नशा भी रहेगा। ऐसे नहीं थोड़ी बात में अवस्था डगमग हो जाए। गाया जाता है – स्तुति-निंदा में समान रहना चाहिए।

लक्ष्मीनारायण को बाबा कितना याद करते हैं। क्यों नहीं याद करेंगे? बन रहे हैं ना। मनुष्य बहुत बड़ेबड़े मन्दिर बनाते हैं, लक्ष्मीनारायण का चित्र ऐसा हो जो देख खुश हो जाएं। सारा दिन ख्यालात चलना चाहिएकैसे जाकर सर्विस करें? जांचकर भाषण करना चाहिए। लक्ष्मीनारायण की महिमा करनी चाहिए। ऐसी जगह जाना चाहिए जो बड़ों-बड़ों से आवाज निकले तो अच्छा है। अच्छा!

मीठेमीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मातपिता बापदादा का यादप्यार और गुडमार्निग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते। ओम् शान्ति।

धारणा के लिए मुख्य सार :-

1) ज्ञान के नशे में रहना है। निंदास्तुति में समान स्थिति रखनी है। अवस्था डगमग नहीं करनी है।

2) सबको बाप का परिचय दे लक्ष्मीनारायण की सच्ची जीवन कहानी सुनानी है। कल्याणकारी बन सर्व का कल्याण कर श्रीमत पर बढ़ते रहना है।

वरदान:-        मैंशब्द की स्मृति द्वारा अपने ओरीज्नल स्वरूप में स्थित होने वाले देह के बंधन से मुक्त भव

एक ‘मैं’ शब्द ही उड़ाने वाला है और ‘मैं’ शब्द ही नीचे ले आने वाला है। मैं कहने से ओरीज्नल निराकार स्वरूप याद आ जाये, यह नेचुरल हो जाए, देह भान का मैं समाप्त हो जाए तो देह के बंधन से मुक्त बन जायेंगे क्योंकि यह मैं शब्द ही देह-अहंकार में लाकर कर्म-बंधन में बांध देता है। लेकिन मैं निराकारी आत्मा हूँ, जब यह स्मृति आती है तो देहभान से परे हो, कर्म के संबंध में आयेंगे, बंधन में नहीं।

स्लोगन:-       “निश्चित विजय और निश्चिंत स्थिति का अनुभव करने के लिए सम्पूर्ण निश्चयबुद्धि बनो।। ओम् शान्ति।

मधुबन मुरली:- सुनने के लिए Video को सेलेक्ट करे।  

अच्छा – ओम् शान्ति।

o——————————————————————————————————————–o

नोट: यदि आपमुरली = भगवान के बोल को समझने में सक्षम नहीं हैं, तो कृपया अपने शहर या देश में अपने निकटतम ब्रह्मकुमारी राजयोग केंद्र पर जाएँ और परिचयात्मक “07 दिनों की कक्षा का फाउंडेशन कोर्स” (प्रतिदिन 01 घंटे के लिए आयोजित) पूरा करें।

खोज करो:ब्रह्मा कुमारिस ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग सेंटर” मेरे आस पास.

आशा है कि आपको आज कीमुरलीकी प्रस्तुति पसंद आई होगी?”, “आपका अनुभव कैसा रहा?” कृपया अपने उत्तर साझा करें। कृपया इस पोस्ट को *लाइक* करें और नीचे दिए गए सोशल मीडिया विकल्पों में सेइस ब्लॉग पोस्ट को साझा करें ताकि दूसरे भी लाभान्वित हो सकें।

o——————————————————————————————————————–o

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *